फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शरीर पर नहीं मिले चोटों के निशान

Sat, 23 Nov 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद के भिटौरा गांव में बृहस्पतिवार को फंदे से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव के मामले में पुलिस की जांच में हत्या का आरोप निराधार निकला। ऐसे में दोनों के आत्महत्या करने की बात पुलिस कह रही है। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दाेनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को दोनों के मोबाइल भी मिल गए हैं। परिजन मोबाइल के गायब होने की बात कह रहे थे। हालांकि घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

भिटौरा गांव निवासी रुचि (18) की शादी मोहल्ला बरगदिया निवासी मानसिंह (22) के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 25 नवंबर को होनी थी। बृहस्पतिवार को घर में छेई का कार्यक्रम था। मानसिंह बुधवार देर रात ही रुचि के घर आ गया था। बृहस्पतिवार सुबह दोनों के शव कमरे में फंदे से लटके मिले थे। मानसिंह के परिजनों ने रुचि के जीजा व अन्य परिजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।
इंस्पेक्टर अनिल सिंह के मुताबिक दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग निकलकर आई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौके पर ही दोनों के मोबाइल फोन मिल गए थे। उनकी सीडीआर निकालकर घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें