फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 22 Feb 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा। नैमिषारण्य में शुक्रवार को वाहन ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

डेंगरा गांव निवासी सुशील कुमार (38) कल्ली चौराहे पर एक होटल में काम करते थे। वह रोज की तरह शुक्रवार सुबह 8 बजे अपने घर से साइकिल से होटल आ रहे थे। नैमिषारण्य कल्ली चौराहे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

17 वर्ष पूर्व हुई थी शादी
सुशील की करीब 17 वर्ष पूर्व संगीता से शादी हुई थी। सुशील के दो लड़के रामजी (15) और प्रदीप (13) हैं। सुशील मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर सुनकर पत्नी संगीता बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें