फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। सिंगाही मार्ग पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बस चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के टपरी (कृपाकुंड) बंगलहा कुटी निवासी 20 वर्षीय लवकुश बाइक से निघासन गए थे। वहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तिकुनिया से हरिद्वार जा रही सीतापुर डिपो की रोडवेज बस की सामने से टक्कर लग गई। इससे लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी निघासन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव वाहन की चाभी निकालने के साथ बस चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर कोतवाल महेशचंद पुलिस बल के साथ पहुंचे और बस को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया। पुलिस ने परिजनों को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें