फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खाना बनाते समय लगी आग, जलकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाले लहरपुर के रामनाथ।
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। इलाके के भवानीपुर गांव में मंगलवार देर रात खाना बनाते समय आग लगने से ग्रामीण की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी रामनाथ (51) अपने घर की कोठरी में छोटे सिलेंडर पर खाना बना रहे थे। अचानक उसमें आग लग गई और देखते ही देखते रामनाथ आग की चपेट में आकर जलने लगे। शोर मचाने पर मौके पर जमा लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाई। आग इतनी भीषण थी कि रामनाथ की घटनास्थल पर ही जलकर मौत हो गई। जानकारी पाकर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नायब तहसीलदार अशोक यादव ने बताया कि मृतक के नाम लगभग एक बीघा कृषि योग्य भूमि है। परिजनों के आवेदन करने पर उनको मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख तक की सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

घर में अकेले रहते थे रामनाथ
स्थानीय लोगों ने बताया कि रामनाथ उस कोठरी में अकेले रहते थे। उनके दो पुत्र योगेंद्र व तेजपाल उनसे अलग होकर पास में ही रहते हैं। रामनाथ की पत्नी का आठ वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो गया था। रामनाथ मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि मृतक का रजाई गद्दा व सारा सामान तख्त पर रखा था। वह सिलिंडर रखकर खिचड़ी बना रहे थे। इस दौरान गैस के रिसाव से आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें