फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: देखते रह गए लोग, आंखों के सामने जिंदा जल गया अधेड़; खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी थी आग

Wed, 11 Feb 2026 08:54 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में लोग उस भयावह मंजर को देखते रह गए और उनकी आंखों के सामने अधेड़ युवक जिंदा जल गया। खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगी थी। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि समय रहते आग बुझा पाते। जब तक दमकलकर्मी पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
रामनाथ की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में मंगलवार देर रात एक अधेड़ की जिंदा जलकर मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है। बुधवार सुबह राजस्व टीम ने भी जानकारी जुटाई है। 

विज्ञापन


घटना लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव की है। गांव निवासी रामनाथ (51) की मौत हुई है। बताया गया कि वह देर रात घर में खाना बना रहे थे। तभी अचानक गैस में आग लग गई। वह भी आग की चपेट में आ गए और जलने लगे। चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। 

लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल प्रभारी सुरेंद्रनाथ अवस्थी व उनकी टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक रामनाथ की मौत हो चुकी थी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बुधवार सुबह नायब तहसीलदार अशोक यादव व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें