खैराबाद-मछरेहटा चौराहा के पास पलटा पड़ा ट्रक।
- फोटो : खैराबाद-मछरेहटा चौराहा के पास पलटा पड़ा ट्रक।
खैराबाद (सीतापुर)। हाईवे पर खैराबाद-मछरेहटा चौराहे पर शुक्रवार सुबह पेपर रोल लादकर जा रहा ट्रेलर गिट्टी लदे ट्रक से टकराकर पलट गया। पेपर रोल सड़क पर बिखर गए। इससे हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
शाहजहांपुर निवासी आदेश उत्तराखंड के काशीपुर से सुबह के समय पेपर रोल लेकर ट्रेलर से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। उसी समय मछरेहटा से खैराबाद की तरफ गिट्टी लदा हुआ ट्रक जा रहा था, जिसे ग्वालियर निवासी सुग्रीव लेकर जा रहे थे। चौराहे पर ही दोनों की टक्कर हो गई। इससे ट्रेलर पलट गया और उस पर लदे पेपर रोल हाईवे पर बिखर गए। गिट्टी वाला ट्रक आगे जाकर रुका। हादसे में चालक आदेश जख्मी हो गए। पुलिस और टोल पेट्रोलिंग टीम ने हाइड्रा क्रेन मंगवाकर ट्रेलर व पेपर रोल हटवाकर हाईवे को खाली कराया। घटना के बाद तीन घंटे तक हाईवे की एक लेन पर जाम लगा रहा। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यातायात को दोनों तरफ से चालू कर कर दिया गया है।