फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आग बुझाने के लिए तैयार किया जा रहा 20 युवाओं का दस्ता

विज्ञापन
आग बुझाने का प्र​शिक्षण लेते युवा। - फोटो : आग बुझाने का प्र​शिक्षण लेते युवा।
विज्ञापन
सरैंया (सीतापुर)। आग की घटनाओं में तुरंत कार्यवाही के लिए अब 20 युवाओं के दल को तैयार किया जा रहा है। महमूदाबाद का यह दस्ता आपातकालीन स्थिति में मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू का कार्य शुरू करेगा। इससे आग से होने वाले नुकसान को समय से पहुंच कर बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड प्रभारी महमूदाबाद मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि कस्बे के 20 युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक युवाओं को आग बुझाने के टिप्स दे रहे हैं। प्रशिक्षकोें ने बताया कि अगर आग लगे तो सबसे पहले क्या करें। अगर अग्निशमन यंत्र है तो उससे ठोस, द्रव्य, गैस व बिजली जनित आग को कैसे बुझाएं। फायर गाड़ी के पाइप का प्रयोग कैसे करेंगे। गैस सिलिंडर में लगी आग को बाल्टी य गीले कपड़े से आग कैसे बुझाएं। आग एवं धुआं से बचाव कैसे करें, इस बारे में युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। फायर ट्राइंगल के बारे में भी बताया जा रहा है।
साथ ही लैंडिंग वाॅल्व, फायर पंप के प्रकार की बुनियादी चीजें भी दी गई हैं। युवाओं से प्रशिक्षक खुद प्रैक्टिकल भी करवा रहे हैं। इस प्रशिक्षण टीम में कांस्टेबल संजीव कृष्ण प्रताप, उत्तम सिंह व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन


कुएं में गिरे व्यक्ति व मवेशी को निकालने की भी ट्रेनिंग
स्पेशल 20 दस्ते में शामिल युवाओं को कुएं में गिरे जानवर व व्यक्ति को निकालने का भी विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें आपात स्थिति में रस्सी में फंदा लगाने, कुएं में जहरीली गैस होने पर प्रवेश करने की तकनीक भी सिखाई जा रही है। यह युवा प्रशिक्षण लेकर दमकल की मदद करेंगे। साथ ही अपने क्षेत्र में आग की घटनाओं को रोकने में भी मदद करेंगे।
विज्ञापन


- मोहम्मद मुस्तफा, महमूदाबाद फायर ब्रिगेड स्टेशन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें