फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महार रेजीमेंट में तैनात सैन्यकर्मी ने फर्जी कर्नल बनकर की थी ठगी

Sun, 29 Jun 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मध्य प्रदेश में महार रेजीमेंट में सिपाही के पद पर तैनात सैन्यकर्मी ने फर्जी कर्नल बनकर ठगी की थी। हालांकि इस समय वह ड्यूटी पर नहीं है। आरोप है कि सैन्यकर्मी ने फर्जी कर्नल बनकर दो युवतियों को आर्मी में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया और सीतापुर बुलाकर चार लाख रुपये ठग लिए। सीओ सिटी अमन सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी सैन्यकर्मी राहुल कुमार को शुक्रवार देर रात नारायन नगर से गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


यूपी एसटीएफ की एक विंग भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों की तलाश कर रही थी। इसी बीच एसटीएफ को शहर कोतवाली के नारायन नगर में फर्जी कर्नल बनकर दो युवतियों से रकम ठगने की सूचना मिली। शुक्रवार देर रात एसटीएफ के निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में एक टीम शहर कोतवाली पहुंची। टीम ने आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सैन्यकर्मी राहुल ने खुद को कर्नल बताकर पीड़िताओं से ठगी की थी। राहुल कर्नल की वर्दी में ही युवतियों से मिला था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने रकम लेकर उन्हें खुद तैयार किए गए नर्सिंग असिस्टेंट के फर्जी नियुक्ति पत्र दिए थे। सीओ सिटी अमन सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल कुमार को जेल भेज दिया गया है। उसके पास से चार फर्जी नियुक्ति पत्र, एक सेना की वर्दी, एक मोबाइल, दो कूटरचित सेना की मुहर और आर्मी कैंटीन का एक कार्ड मिला है। सारा सामान जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें