फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कार की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

Sat, 09 May 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कमलापुर कस्बे में नेशनल हाईवे पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कस्बा निवासी राधे वाल्मीकि (50) दे रात नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान सीतापुर की ओर जा रही एक सफेद कार की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि राधे वाल्मीकि की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी इतुल चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन की तलाश की जा रही है।


सड़क हादसे में चार जख्मी

लहरपुर के अकैचनपुर टप्पा के निकट ट्रैक्टरट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। अकैचनपुर टप्पा निवासी रूपेश (22) शनिवार को बाइक से बिना हेलमेट लगाए जा रहा था। गांव के पास ही उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टरट्राॅली से टकरा गई। घायल रूपेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ हरगांव के छौछिया गांव निवासी मायाराम पुलिस को तहरीर दी है। उनके अनुसार बीते बृहस्पतिवार को उनके गांव से शीतलपुरवा बारात जा रही थी। जिसमें उनके पुत्र छोटू (20) गांव के आशीष, रूपेश के साथ बाइक से बरात जा रहे थे। लहरपुर के हिलालपुर स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक कार में बाइक टकरा गई। हादसे में छोटू, आशीष व रूपेश घायल हो गए। छोटू को ओयल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


हाइड्रा क्रेन की चपेट में आया ई रिक्शा, चार घायल, दो गंभीर
लहरपुर हरगांव मार्ग पर मुद्रासन पुलिस चौकी के पास शनिवार को एक ई रिक्शा हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में तीन महिलाएं व एक बालिका घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी काे अस्पताल में भर्ती कराया।
मोहल्ला बेहटी निवासी चंपा देवी (35), सीमा देवी (28), पुष्पा (46) और शुचि (7) शनिवार को रिछिन गांव से एक शादी समारोह से वापस ई रिक्शा पर सवार होकर आ रही थीं। इस दौरान मुद्रासन पुलिस चौकी के पास उन्होंने जलपान करने के लिए ई रिक्शा रोका। इसी दौरान पीछे से आ रहा हाइड्रा क्रेन अनियंत्रित होकर ई रिक्शा से टकरा गया। पुलिस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर में भर्ती कराया। वहां चंपा देवी और सीमा को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर ओयल रेफर कर दिया गया। शुचि और पुष्पा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें