दना क्षेत्र के कोरौना कस्बे में हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़।
गोंदलामऊ। संदना थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदना थाना क्षेत्र के महुवाकोल निवासी दिनेश कुमार (50) सोमवार को कोरौना कस्बे में किसी काम से आए थे। वे सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार मौके पर ही अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। राहगीरों के मुताबिक दिनेश सड़क पार पानी लेने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके से बाइक यूपी 34 बीके 4880 को कब्जे में ले लिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक दिनेश पूर्व में थाना क्षेत्र के ग्वाली पुरवा के निवासी थे। महुवाकोल में शादी होने के बाद जमीन मिली थी तभी से वह यही बस गये थे। थाना प्रभारी संदना सुरेश पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है।