फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए निकाला रोष मार्च

Fri, 01 Aug 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विरोध मार्च निकालते ​शिक्षक।
विज्ञापन
सीतापुर। ऑल टीचर इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कई विभागों के पेंशन विहीन कर्मचारियों ने शुक्रवार को राजा रघुवर दयाल इंटर कॉलेज से लालबाग चौराहा होते हुए डीएम कार्यालय तक रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था तो बहाल नहीं की गई लेकिन यूनिफाइड पेंशन स्कीम जैसी अहितकारी एक और नई व्यवस्था लाई गई जो कर्मचारियों की दृष्टि में राष्ट्रीय पेंशन योजना से भी ज्यादा खराब है।
जिला महामंत्री विकास सैनी ने कहा कि सरकारी संस्थानों का निजीकरण होना देश के नौजवानों और देश के लिए अफसोसजनक है। इससे पूंजीवाद बढ़ेगा और सरकारी संस्थानों में रोजगार सृजन के मौके कम होंगे। इससे नौजवानों में घोर निराशा बढ़ रही है। इस वजह से बेरोजगारी की दर भी बढ़ती जा रही है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता पुष्पेंद्र मौर्य, डॉ. आशुतोष सिंह, जिला संगठन मंत्री छोटेलाल आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें