सकरन। दीपक से लगी आग से नकदी समेत एक लाख का सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट अधिकारियाें को भेजी है। थाना क्षेत्र के उमराकलां गांव निवासी सोबरन ने बताया कि शुक्रवार को करवा चौथ की पूजा के बाद महिलाओं ने जलता हुआ दीपक कमरे रख दिया था।
इसके बाद सभी लोग आंगन में जाकर सो गए। देर रात कमरे से धुआं निकलता देखकर परिजनों से शोर मचाया। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। सोबरन के मुताबिक आग से 15 हजार की नकदी, 70 हजार की कीमत के जेवर, कपड़ा सहित एक लाख सामान जल गया। अग्निकांड की सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अनुराग वर्मा ने आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेज दी। (संवाद)