फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धूप की डोज ने दिन में ढीले किए ठंड के तेवर

Tue, 13 Jan 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सुबह से खिली धूप की पूरी डोज से सोमवार को दिन में ठंड के तेवर पूरी तरह ढीले पड़ते दिखते। ठंड का असर कम होने से इंसानों के साथ ही पशु पक्षियों ने भी राहत महसूस की। धूप की डोज से मिली गर्माहट के कारण ही लोग दोपहर में लोग हाफ स्वेटर व जैकेट में नजर आए। मौसम में आए सुधार के बाद सोमवार को पार्क व खेल मैदानों से लेकर शहर के बाजारों तक में चहल-पहल दिखाई दी। हांलाकि, सुबह-शाम ठंडी हवा चलने से गलन का प्रकोप कायम बना रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों तक दिन में धूप खिली रहने के साथ सुबह शाम सर्द हवा के चलने से गलन कायम रहेगी। सोमवार की सुबह चल रही ठंडी हवा से गलन का अहसास कायम बना रहा। लेकिन सुबह साढ़े आठ बजते-बजते मौसम पूरी तरह खुलने के साथ धूप खिल उठी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तपिश ठंड का अहसास दूर करती दिखी। धूप की गर्माहट से पिछले एक पखवाड़ा से व्याप्त कड़ाके की ठंड से लोगों को काफी राहत मिली।
शहर के लालबाग, रोडवेज, आंख अस्पताल रोड पर दिन में चहल-पहल नजर आई। दुकानों में लोग खरीदारी करते दिखाई दिए। गर्म कपड़ों का बोझ भी लोगों के शरीर पर काफी कम दिखा। दोपहर में ज्यादातर लोग हाफ स्वेटर और जैकेट पहने घूमते नजर आए। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवा चलने से ठिठुरन फिर बढ़ गई। ठंडी हवा से बढ़ी गलन से बचने के लिए लोग रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जल रहे अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें