फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 84 कोसी परिक्रमा में भिंड के श्रद्धालु की मौत

Thu, 19 Feb 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य। राजघाट पर बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के भिंड से आए एक श्रद्धालु अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। साथियाें ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य में भर्ती कराया। इलाज के दौरान श्रद्धालु की मौत हो गई। भिंड के बहरौली निवासी परिमल सिंह (61) 10 फरवरी को अपने 65 साथियों के साथ बस से तीर्थ यात्रा पर निकले थे। वह ओरछा, बैजनाथ धाम, अयोध्या, प्रयागराज,वाराणसी व अन्य तीर्थों की यात्रा के बाद मंगलवार को नैमिषारण्य पहुंचे थे। उनके साथियों के अनुसार बुधवार सुबह परिमल सिंह ने राजघाट के गोमती तट पर स्नान किया। इसके कुछ ही समय बाद अचानक अचेत हो गए।
विज्ञापन

परिमल सिंह भारतीय सेना के रिटायर्ड फौजी थे।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ जय प्रकाश पटेल ने बताया कि परिमल सिंह को अचेत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। उन्हें चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित किया है। वहीं, थानाध्यक्ष नैमिषारण्य नवनीत मिश्रा ने बताया कि विधिक कार्यवाही की जा रही है। राजघाट से परिमल सिंह को अचेत अवस्था में एंबुलेस से सीएचसी लाया गया।
इस दौरान नैमिषारण्य के रेलवे क्रासिंग पर करीब 5 मिनट तक रेलवे फाटक बंद होने के कारण एंबुलेंस को रुकना पड़ा। चर्चा रही कि यदि समय से एंबुलेंस अस्पताल पहुंच जाती तो शायद मरीज की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें