फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शातिर चेन स्नेचर गिरफ्तार, रेकी के बाद करता था वारदात

Tue, 29 Apr 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में चेन स्नेचिंग से दहशत फैलाने वाले एक शातिर आरोपी को सोमवार को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी एक अंतर जनपदीय गिरोह से जुड़ा था। इस पर चेन स्नेचिंग व अन्य वारदात के छह मामले सीतापुर व लखनऊ में दर्ज हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस टीम सोमवार को चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मोहल्ला रोटीगोदाम तिराहा ग्रास फॉर्म जंगल के पास एक संदिग्ध युवक दिखा। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी की पहचान लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के मंझी गांव निवासी ऋषि कुमार यादव के रूप मेें हुई। ऋषि ने करीब 25 दिन पूर्व अपने साथी के साथ आंख अस्पताल रोड पर मॉर्निंग वॉक पर जा रही एक बुजुर्ग महिला की चेन गले से झपट्टा मारकर छीनी थी। आरोपी के पास से नौ हजार की नकदी भी बरामद हुई।
आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र में मार्निंग वाक पर जाने वाले बुजुर्ग लोगों की रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देता था। सीओ सिटी अमन सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। उस पर लखनऊ के आलमबाग के अलावा सीतापुर के अटरिया व शहर कोतवाली क्षेत्र में छह केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें