फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कक्षा सात के छात्र ने बनाई मेडिको लीगल वेबसाइट

Wed, 28 Jan 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर स्थित सुमित्रा मॉर्डन स्कूल के विजयलक्ष्मी नगर निवासी कक्षा सात के छात्र आरुष दीक्षित ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक मेडिको लीगल वेबसाइट बनाई है। इसके माध्यम से मेडिको लीगल रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड हो जाएगी। इससे चिकित्सक आसानी से कभी भी किसी भी समय मरीज की रिपोर्ट देख सकते हैं। बुधवार को जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ इंदर सिंह के सामने छात्र ने अपनी वेबसाइट का प्रदर्शन किया है। सीएमएस ने छात्र के प्रयास की सराहना करते हुए वेबसाइट को बेहद उपयोगी बताया है।
विज्ञापन

छात्र आरुष ने बताया कि वह जिला अस्पताल गए थे। वहां पर कई मरीजों को मेडिको लीगल की रिपोर्ट के लिए परेशान देखा था। इसको लेकर उनसे बातचीत भी की थी। इसके बाद शिक्षकों के सहयोग से सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार एक वेबसाइट बनाई है। इस वेबसाइट का फायदा यह रहेगा कि इस पर रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की जा सकेंगी। इस रिपोर्ट को चिकित्सक व अस्पताल के सीएमएस लॉगिन कोड डालकर देख सकते हैं। आरुष इससे पहले मेडिको लीगल एप भी बना चुके हैं। सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने छात्र को बधाई देते हुए इस नवाचार के लिए प्रमाणपत्र देकर हौंसला अफजाई की। इसे अस्पताल में लागू करवाने का भरोसा दिलाया है। आरुष के पिता आलोक कुमार दीक्षित सहित पूरा परिवार बेहद खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें