फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: औचक निरीक्षण पर निकले डीएम के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल बाल बचे जिलाधिकारी

Wed, 28 Jan 2026 12:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सड़क पर एक बच्चे को बचाने में जिलाधिकारी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में डीएम बाल-बाल बच गए। हालांकि, वह रुके नहीं और निरीक्षण करने के लिए निकल गए।
विज्ञापन
आपस में टकराईं गाड़ियां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर के लहरपुर बिसवां मार्ग पर बेहडपुरवा गांव के सामने सूर्यकुण्ड मंदिर के पास जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दौरान उनकी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एक बच्चे को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। हालांकि इस हादसे में डीएम डॉ राजा गणपति आर बाल बाल बच गए हैं। उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

सीएमओ की गाड़ी से गंतव्य की ओर गए डीएम
हादसे के बाद डीएम सीएमओ की गाड़ी से गंतव्य की ओर गए। वह एक निरीक्षण करने जा रहे थे। उन्हें एक स्कूल और आंगनबाड़ी का निरीक्षण करना था। हादसे के बाद भी वह रुके नहीं, वह निरीक्षण करने निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें