फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पिपरझला गांव के बाहर झाड़ियों में लगाया पिंजरा

Thu, 17 Jul 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। पिपरझला गांव के आसपास पिछले एक माह से बाघ की चहलकदमी है। ग्रामीण दहशत में हैं। बुधवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी के गांव पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाने के साथ ट्रैक कैमरे भी लगाए।
विज्ञापन

करीब एक पखवारे पहले बाघ ने एक बकरी को निवाला बनाया था। बीते मंगलवार को दो महिलाओं ने नाले के पास बाघ देखने का दावा किया था। इसके बाद बुधवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी बृजेश पांडेय ने पिपरझला गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क करते हुए मातहतों को पिंजरा तथा ट्रैप कैमरा लगाने के निर्देश दिए थे।
बृहस्पतिवार को गांव पहुंची टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए खेतों की तरफ नहीं जाने की सलाह दी। टीम पे नहर के किनारे झाड़ियों में पिंजरा लगाया गया। पगचिह्न मिलने वाले स्थान के करीब भी दो ट्रैप कैमरे लगाए हैं। वन क्षेत्राधिकारी कल्पेश्वर नाथ भार्गव ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव के निकट झाड़ियों में पिंजरा लगाया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें