हरगांव। सुजौलापुर गांव के मजरा हैदरपुर निवासी विनोद गौतम की पुत्री अंशिका गौतम (7) को बृहस्पतिवार देर शाम घर में खेलते समय सांप ने डस लिया। परिजनों ने पहले झाड़फूंक कराई।
हालत बिगड़ने पर बेटी को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां से वापस आने पर झाड़फूंक के लिए पलियाकलां लखीमपुर खीरी लेकर गए।
रातभर भागदौड़ के बाद बृहस्पतिवार सुबह वापस गांव आए। प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव ने बताया कि परिजनाें से मृतका का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया गया। परिजनों ने इन्कार करते हुए बालिका के शव को मिट्टी में दफना दिया है।