फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहलाकर नाबालिग से छह माह तक दुराचार

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर छह माह तक नाबालिग के साथ रेप किया। गर्भ ठहरने के बाद किशोरी के परिवारीजनों को घटना की जानकारी हो सकी। जिसके बाद परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई हैं। दोनों पक्ष एक ही गांव के हैं। इससे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक परिवार ने अपने ही गांव के बनवारी लाल के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया है कि बनवारी लाल का घर पीड़ित के घर के करीब ही है। इस वजह से वह पीड़ित परिवार के घर आता-जाता रहता है। करीब छह माह पूर्व परिवार के सदस्य घर के बाहर गए थे। घर पर किशोरी अकेली थी। बनवारी घर पहुंचा और किशोरी को अकेले पाकर दबोच लिया। बहला-फुसलाकर छह माह तक उसके साथ दुराचार किया। घर वालों से शिकायत करने पर अपमानित करने की धमकी देकर लगातार रेप करता रहा। गर्भ ठहरने के बाद परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हो सकी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बनवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें