फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी में बिकेंगे पटाखे

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर अस्थाई पटाखा बाजार लगेगी। इस मार्केट में पटाखा दुकान लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को 72 लाइसेंस जारी किए हैं।
विज्ञापन

अभी तक अस्थाई पटाखा बाजार राजा कालेज मैदान में लगती थी। लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पहले शहर में आए आवेदनों में आधी-आधी दुकानों के लिए दोनों स्थानो का चयन किया गया था। परन्तु सभी व्यापारी राजा कॉलेज मैदान में ही दुकानें लगाना चाह रहे थे। जिसके लिए पैरवी भी करा रहे थे। लेकिन प्रशासन के मुताबिक दुकानों के लिए आए 72 आवेदनों को नए निर्देशों के तहत एक ही स्थान पर लाइसेंस देना संभव नहीं था। दूसरी ओर पटाखा व्यापारियों का कहना था, कि पिछले कई वर्षो से राजा कालेज मैदान में ही पटाखा बाजार लगती है। जब दो जगह दुकानें लगेंगी, तो नए स्थान पर बिक्री न के बराबर होगी। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान को दो भागों में बांटकर 36-36 दुकानें दोनों ओर लगाने के लाइसेंस निर्गत किए हैं। यह दुकानें 24 अक्टूबर तक लगाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें