संदना। गांव का ही एक रिश्तेदार बहाने से किशोरी को अपने आवास पर बुला ले गया। इसके बाद दुराचार किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गया। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
संदना के एक गांव की किशोरी के घर के लोग रात को एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। किशोरी घर पर अकेली थी। तभी गांव का ही एक रिश्तेदार अमरपाल उसके घर आ धमका और किशोरी को बहाने से अपने आवास पर बुला ले गया। यहां उसके साथ दुराचार किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गया। जानकारी होने पर पीड़िता के परिवारीजन आरोपी के घर पहुंचे लेकिन वह नहीं मिला। एसओ राजकुमार सरोज का कहना है कि केस दर्ज हो गया है।