बिसवां (सीतापुर)। बिसवां-सिधौली मार्ग पर गुरुवार को रेलवे गेट बंद करते समय उधर से गुजर रहे एक ट्रक ने क्रॉसिंग के फाटक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से फाटक टूट गया। गेटमैन ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक गाड़ी लेकर भ्ााग गया। अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।
सिधौली-बिसवां मार्ग पर रेलवे फाटक है। गुरुवार के ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन फाटक को बंद करने लगा। इसी बीच एक ट्रक वहां पहुंच गया। गेटमैन ने ट्रक को रुकने का इशारा किया लेकिन ट्रक चालक गेट को तोड़ते हुए निकल गया। गेटमैन ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। बाद में गेटमैन ने किसी तरह जंजीर से बांधकर ट्रैफिक को रोका और ट्रेन गुजरी। ट्रेन के गुजरने के बाद उसने घटना की सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी है। रेलवे गेट तोड़ने वाले ट्रक के बारे में पता नहीं चल सका है।