फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकून लेकर आई बारिश, लुढ़का पारा

Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुरवा हवा के झोकों के साथ उड़कर आए काले मेघों ने पहले मौसम को खुशगवार बनाया और इसके बाद हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को उमस और तपिश से राहत दी। दोपहर बाद तक आसमान में बदली छाई रही, जिससे लोगों को हल्की उमस का अहसास हुआ। मंगलवार को हुई बारिश से सोमवार के मुकाबले तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। एक घंटे से अधिक समय तक हुई जोरदार बारिश से शहर के कई स्थानाें पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार दिन की शुरुआत ठंडी हवा के झोकों के साथ हुई। कुछ ही देर बाद आसमान में काले घने बादल छा गए और देखते-ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे की बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया, जिससे लोगों को तपिश और उमस से राहत मिली। बारिश से पारे मेें एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को हल्की उमस का अहसास कराया। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 11.27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें