फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऐलिया में खुलेगा नवोदय विद्यालय

Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में जल्द ही एक नवोदय विद्यालय खोला जाएगा। सीबीएसई की ओर से संचालित होने वाले इस स्कूल में गरीब बच्चे भी आसानी से शिक्षा पा सकेंगे। इसी के साथ सीतापुर प्रदेश का पहला ऐसा जिला होगा, जहां पर दो-दो नवोदय विद्यालय होंगे। यह कहना है केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का। वह बुधवार को महोली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से आयोजित सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में बोेल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 22 एकड़ में यह स्कूल धौरहरा संसदीय क्षेत्र के ऐलिया ब्लॉक के हरधौरपुर गांव में खोला जाएगा। अगले माह से भवन निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक बच्चों को सीबीएसई से मुफ्त में पढ़ने का अवसर मिलेगा। कक्षा-छह से कक्षा-12 तक छात्र-छात्राओं के दो-दो सेक्शन खुलेंगे। एक सेक्शन में 40 बच्चों का दाखिला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोली चीनी मिल काफी समय से बंद है। यह मिल केंद्र के अधीन होती तो सबसे पहले इसे शुरू कराया जाता।
समारोह में उपस्थित केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग राज्य मंत्री डॉ. तुषार ए चौधरी ने कहा कि सीतापुर-बरेली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर-लेन में तब्दील करने के काम में और तेजी लाई जाएगी। डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों के जरिए ही क्षेत्र का विकास संभव है। ऐसे में केंद्र सरकार राजमार्गों को दुरुस्त करवाने में प्रयत्नशील है। समारोह को प्राधिकरण के मुख्य अभियंता मनोज कुमार, पीडी चक्रेश जैन व महोली नगर पंचायत के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता टीटू ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री रामकृष्ण, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अजय भार्गव, जिलाध्यक्ष रमेश निषाद, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित, पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष मिश्रा, फरहत बेग सनी, राम आसरे अवस्थी, मनोज त्रिपाठी, ऋचा मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें