फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर लैब है लेकिन शिक्षक की तैनाती नहीं

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लाख जतन के बाद भी जिले के माध्यमिक स्कूलों की तसवीर नहीं बदल सकी है। विद्यालयों में मानक के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती नहीं है। भौतिक, गणित जैसे विषयों के शिक्षक भी तैनात नहीं हैं। हालत यह है कि कंप्यूटर लैब तो है लेकिन शिक्षक की तैनाती नहीं हो सकी है। अधिकांश विद्यालयों में स्टाफ रूम नहीं है। शौचालय भी जर्जर हैं। खेल के मैदान तो हैं लेकिन रखरखाव के अभाव में उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। राजकीय व सहायता प्राप्त सभी इंटर कॉलेजों के पास शिक्षण कक्षों की भी कमी है। जिले में 16 राजकीय 54 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। विभाग के पास दर्ज आंकड़ों में हर विद्यालय में पुस्तकालय है, लेकिन उनकी स्थिति बेहद खराब है। पुस्तकालयों में नए कोर्स के विषयों की किताबें नहीं हैं। पुस्तकालय जर्जर हालत में हैं।
विज्ञापन


केस-एक
महमूदाबाद के काल्विन इंटर कॉलेज में इंटर की कक्षा में संस्कृत, इतिहास, शिक्षा शास्त्र, भौतिक विज्ञान, गणित व भूगोल के शिक्षक नहीं हैं। यहां 15 शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। विद्यालय का विकास निधि व पुस्तकालय का खाता सीज है। यह भवन जर्जर हो रहा है। कस्बे के सिधौली मार्ग पर खेलकूद मैदान है पर वहां प्रतियोगिताएं नहीं होती हैं। पुस्तकालय भवन जर्जर है। यहां से सभी पुस्तकें नदारद हो चुकी हैं। प्रधानाचार्य आरबी पांडेय के मुताबिक खाता सीज होने से बजट का संकट है। धनराशि के अभाव में भवन की मरम्मत व सुविधाएं उपलब्ध करा पाना मुश्किल हो रहा है।

.....
केस-दो
हरगांव के बिड़ला इंटर कॉलेज में 13 शिक्षक कम है। हिंदी, गणित व सामाजिक विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं। क्लास रूम कम होने से टिन शेड डलवाई गई पुस्तकालय में नए कोर्स की पुस्तकें नहीं हैं। खेल का मैदान है पर बाउंड्रीवॉल नहीं है। भवन की मरम्मत के लिए प्रबंधतंत्र के पास बजट का अभाव है। कक्षा में लगे पंखे कई माह से खराब हैं। उनकी मरम्मत अब तक नहीं कराई जा सकी है। प्रधानाचार्य नत्थू अली ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी है। पुस्तकालय की व्यवस्था सुधारने के लिए विभाग को अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी।
विज्ञापन


केस-तीन
साण्डा के राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान का कोई शिक्षक नहीं है। विद्यालय 16 शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। कंप्यूटर प्रयोगशाला में 10 कंप्यूटर लगे हैं। बच्चे अधिक होने से उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। पुस्तकालय नहीं है। खेलकूद का मैदान है पर शिक्षक न होने से प्रतियोगिताएं नहीं हो पाती हैं। विद्यालय में बिजली का कनेक्शन नहीं है। इंटर सेक्शन के लिए चार वर्ष से बन रहे भवन का अब तक निर्माण पूरा नहीं हो सका है। प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार शिक्षक कम हैं। पुस्तकालय का अभाव है। व्यवस्थाएं सुधारने के प्रयास हो रहे हैं।

केस-चार
बड़ागांव के किसान इंटर कॉलेज में पांच शिक्षकों के पद रिक्त है। शिक्षण कक्ष को ही स्टाफ रूम बनाया गया है। विद्यालय में बिजली कनेक्शन अब तक नहीं हो सका है। पुस्तकालय का अभाव है। तीन शौचालय ही विद्यालय में बने हुए है, जबकि कुछ शौचालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। विद्यालय को 25 कमरों की आवश्यकता है पर 13 कमरों में ही कक्षाएं चल रही हैं। विद्यालय में एमडीएम नहीं बन रहा है। प्रधानाचार्य आरके द्विवेदी ने बताया कि विद्यालय में कमरे कम हैं। बिजली कनेक्शन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षकों की कमी से पढ़ाई भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें