फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर चढ़ी कार, दो घायल

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सिधौली में तहसील रोड पर गुरुवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। कार की टक्कर से फुटपाथ पर जा रहे दो राहगीर बुरी तरह जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन यहां हालत गंभीर होने पर कुछ ही देर में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़ मौके से भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। लोगों के मुताबिक कार को एक किशोर ड्राइव कर रहा था।
विज्ञापन

तहसील रोड पर जा रही एक कार (यूपी 32 एपी-5309) गुरुवार शाम अचानक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। इससे फुटपाथ पर चल रहे दो लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना के समय फुटपाथ पर काफी भीड़ थी। कार चालक ने ब्रेक लगाकर किसी तरह गाड़ी रोक दी। इस बीच लोगों की भीड़ जमा होते देख चालक वाहन छोड़ मौके से भाग निकला। हादसे में सिधौली के गोपालपुर गांव निवासी राजकिशोर (24) पुत्र चंद्रिका प्रसाद व किशनपुर गंधौली निवासी मनोज कुमार (38) पुत्र विष्णु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सिधौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने दोनाें को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पाकर कुछ देर में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने बताया कि कार को एक किशोर चला रहा था। पुलिस कार के नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें