फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में सपा एकजुट

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। समाजवादी पार्टी का कहना है कि मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषाभारती के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। इस मसले पर सभी विधायक, दोनों मंत्री तथा पार्टी पदाधिकारियों की एक राय है। पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी व बिसवां विधायक रामपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीतापुर की मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष को हटाने के लिए पार्टी नेतृत्व को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही जिला पंचायत अध्यक्ष को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस दी गई। इस मामले में 37 जिला पंचायत सदस्यों ने डीएम को शपथ पत्र देकर जिपं अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास व्यक्त किया था। सपा नेताओं ने बताया कि मौजूदा समय में उनके खेमे में सदस्यों की संख्या बढ़कर 40 हो चुकी है। मतदान की तिथि 23 नवम्बर को सदस्यों की तादात 47 पहुंच जायेगी। एक सवाल के जवाब में पार्टी नेताओं ने साफ कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा भारती के पद से हटने के बाद वही व्यक्ति कुर्सी पर बैठेगा जो अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने के लिए सबसे ज्यादा भागदौड़ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें