फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति के सचिव व किसानों में हाथापाई

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। साधन सहकारी समिति पर डीएपी वितरण के दौरान समिति के सचिव व किसानों के बीच जमकर हाथापाई हुई। किसानों ने समिति सचिव व अध्यक्ष के पुत्र पर मारपीट व मूल्य से अधिक धन वसूलने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र की साधन सहकारी समिति गुरसंडा में चार नवंबर को डीएपी वितरण के लिए आई थी। तब से खाद बांटी जा रही है। दो दिनों से खाद का वितरण बंद कर दिया गया था। किसानों का आरोप है कि समिति के सचिव श्रीराम कुछ लोगों से रुपये लेकर रविवार को उनकी खाद निकलवा रहे थे। जानकारी होने पर क्षेत्र के अन्य किसान मौके पर पहुंच गये। उन्होंने भी खाद मांगी तो उन्हें मना कर दिया गया। कुछ किसानों ने खाद की रसीद मांगी तो उन्हें रसीद नहीं दी गई। किसानों ने कहा कि एक बोरी का मूल्य 910 रुपये 53 पैसे अंकित है, तो अधिक रकम क्यों वसूली जा रही है। इस पर सचिव ने किसानों से गालीगलौज शुरू कर दी। किसानों ने विरोध किया तो समिति के अध्यक्ष सोबरन के पुत्र लूसेंद्र व सचिव ने किसानों से हाथापाई शुरू कर दी। इस पर किसान भी भिड़ गए और उन्होंने समिति पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सचिव गोदाम में ताला लगाकर चले गए। क्षेत्रीय किसान किशनू पुत्र पाले की ओर से समिति सचिव व लूसेंद्र के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान रामखेलावन, वेद प्रकाश, आत्म प्रकाश, कुलदीप, अटल बिहारी, हिमांशु, अभिषेक आदि किसान मौजूद रहे। अभिषेक, हिमांशु, आत्म प्रकाश ने बताया कि खाद आने के बाद से ही 925 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से बिक्री की जा रही थी। इसके बाद एक हजार रुपये की बोरी समिति से दी गई। रामखेलावन व तोताराम ने बताया कि उन्होंने एक हजार रुपये की बोरी खरीदी है। किंतु खरीद रसीद समिति की ओर से नहीं दी गई। समिति के सचिव श्रीराम का कहना है कि जिन लोगों ने पहले पैसा जमा कर दिया था, उन्हें ही खाद दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें