फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रतीर्थ व शारदा में दो युवक डूबे

Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नैमिषारण्य स्थित चक्रतीर्थ में स्नान करते समय बुधवार को एक युवक की डूबकर मौत हो गई। वहीं लहरपुर कोतवाली इलाके में मुसियाना गांव के पास मूर्ति विसर्जन के बाद शारदा नहर में नहाते समय एक युवक डूब गया। उसका अभी तक पता नहीं चल सका है। दोनों घटनाओं से पुलिस को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

मिश्रिख कोतवाली इलाके के नैमिषारण्य में बुधवार को खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के सेहरुवा गांव निवासी कृपादयाल मौर्य अपने नाती का मुंडन कराने आया था। मुंडन संस्कार के बाद सभी लोग चक्रतीर्थ में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान कृपादयाल का बेटा राकेश (19) चक्रकुंड में डूबने लगा। जब तक लोग उसे बचाते उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, लहरपुर कोतवाली इलाके के मुसियाना गांव के पास क्षेत्र के लोग शारदा नहर में मूर्ति विसर्जित करने गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद कुछ लोग शारदा नहर में स्नान करने लगे। इसी बीच गेरूहा गांव के चार युवक डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने तीन युवकों को तो बचा लिया, लेकिन गांव निवासी सरोज (25) पुत्र श्रीराम डूब गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें