फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने से रोका तो मारी गोली

Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। घर में घुस बदमाशों को चोरी करने से रोकना एक अधेड़ को महंगा पड़ गया। बदमाशों ने शोर मचा रहे गृहस्वामी को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मछरेहटा थाना क्षेत्र के हालूपुर गांव की है। हालूपुर गांव निवासी सोहनलाल (55) पुत्र कन्हैयालाल बुधवार रात घर में सो रहा था। रात को उसे घर में बर्तन गिरने की आवाज सुनाई दी। इस पर उसकी नींद खुल गई। वह घर के अंदर पहुंचा तो बदमाश बक्से का ताला तोड़ रहे थे। उसने शोर मचाते हुए बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। इस पर दूसरे बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली चलते ही बदमाश माल छोड़ मौके से भाग गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि बदमाश चोरी की नियत से सोहन लाल के घर में घुसे थे, लेकिन इसी गृहस्वामी की नींद खुल गई। उसने चोरों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें