फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराजों का पानी घटा नदियों का जलस्तर ठहरा

Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बैराजों से पानी डिस्चार्ज किए जाने के बाद बैराजों के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गांजरी इलाके में बहने वाली नदियों का जलस्तर भी पिछले चौबीस घंटे से लगातार स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को नैमिषारण्य क्षेत्र में 16 मिमी. बरसात होने के बाद मंगलवार के मुकाबले बुधवार को गोमती नदी के जलस्तर में दो सेमी की मामूली वृद्धि हुई है। नदियों के पानी में ठहराव होने के बाद गांजरी इलाके के लोगों विशेष रूप से नदियों की तलहटी में बसे गांवों के लोगों के दिलों में अब यह उम्मीद जागी है कि शायद अब उन्हें इस साल बाढ़ की विभीषिका से नहीं जूझना होगा। गांजरी इलाके में बहने वाली चौका और घाघरा नदियों सहित शहर के मध्य से होकर निकली सरायन नदी के जल स्तर में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। इसके विपरीत पिछले चौबीस घंटे के दौरान गोमती नदी के जल स्तर में दो सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। इस बढ़ोत्तरी के बाद बुधवार को गोमती नदी का जल स्तर 118.56 मीटर से बढ़कर 118.58 मीटर पर पहुंच गया है। इसके अलावा चौका नदी पर बने महमूदाबाद बांध के जलस्तर में पिछले छह दिनों से कोई बदलाव नहीं आया है। इसका जलस्तर अभी भी 116.50 मीटर पर ठहरा हुआ है। इसी तरह बुधवार को भी सरायन नदी का जल स्तर 125.95 मीटर, चौका नदी का जल स्तर 118.65 मीटर तथा घाघरा नदी का जल स्तर 118.45 मीटर रिकार्ड किया गया। उधर पिछले चौबीस घंटों के दौरान बनवसा बैराज के जलस्तर पंद्रह सेमी की कमी दर्ज की गई। बुधवार को इस बैराज का जलस्तर 219.45 मीटर दर्ज किया गया। इसके साथ ही शारदा और गिरिजा बैराजों के जलस्तर में पांच-पांच सेमी की कमी दर्ज की गई है। बुधवार को गिरिजा बैराज का जलस्तर 135.00 मी. तथा शारदा बैराज का जलस्तर 134.15 मी. रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


बैराजों से छोड़ा गया 1.85 लाख क्यूसेक पानी
भारत और नेपाल की सीमा पर बसे तीनों बैराजों से जिले की नदियों में कुल एक लाख 63 हजार 373 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वनवसा बैराज से 35 हजार 577 क्यूसेक, शारदा बैराज से बारह हजार 669 क्यूसेक तथा गिरिजा बैराज में एक लाख पंद्रह हजार 127 क्यूसेक पानी जिले में बहने वाली नदियों में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें