फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर टेक करते समय बारातियों की कार पलटी, एक बुजुर्ग की मौत, छह अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संदना इलाके में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर ओवरटेक करते समय हादसा
विज्ञापन

सिधौली (सीतापुर)। संदना थाना इलाके में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर मंगलवार रात को बारात जा रही एक कार ओवरटेक करते समय पलट गई। इस हादसे में कार सवार सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां पर एक घायल अधेड़ ने दम तोड़ दिया। जबकि नाजुक हालत देख एक अन्य घायल को जिला अस्पताल रेफर कर किया गया।

उधर, हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। जिला शाहजहांपुर थाना मदनापुर के पियरिया निवासी रामशंकर पुत्र राम सुआ के साले पिसावां के औलियापुर में रहते है। मंगलवार को रामशंकर के साले के लड़के की बारात थी। इसी दिन कार चालक शाहजहांपुर थाना मदनापुर के शमशमीपुर निवासी सतनाम के साथ रामशंकर शाहजहांपुर से एक कार से पहले पिसावां के औलियापुर आए थे।
विज्ञापन


यहां से कार में रामशंकर (52), धर्मवीर (22), पिसावां थाना इलाके के औलियापुर निवासी प्रताप सिंह (40) समेत सात लोग सवार होकर पिसावां के औलियापुर से सिधौली के भिठौरा बारात जा रहे थे। रास्ते में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर संदना क्षेत्र में गनेशपुर गांव के पास एक गाड़ी को ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सभी घायल हो गए।
विज्ञापन


जबकि कार चालक सतनाम वहां से भाग निकला। आननफानन स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामशंकर (52) को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि प्रताप सिंह की नाजुक हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें