सीतापुर। अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत शहर की गुरुनानक कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में महिला स्वास्थ्य विषय पर आयोजित परिचर्चा में सिख समाज की महिलाओं ने स्वास्थ्य को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए महिलाओं को स्वच्छता अपनानी चाहिए। साफ-सफाई से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही मन भी तंदुरुस्त रहता है। जब मस्तिष्क सही रहेगा तो अच्छे विचार आएंगे और उनका सही तरीके से इस्तेेमाल भी कर सकेंगे।
सेहत का रखें ख्याल
महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए साफ-सफाई बहुत ही जरूरी है। स्वच्छता से ही शरीर स्वस्थ रहता है। - हरप्रीत कौर
खुलकर बताएं समस्या
महिलाओं को अगर कोई भी समस्या हो तो उसे खुलकर बताना चाहिए। विशेषज्ञ चिकित्सक से राय लेकर उसका उपचार करना चाहिए।
- रविंदर कौर
नियमित करें व्यायाम
आज के समय में महिलाएं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। स्वस्थ शरीर रखने के लिए महिलाओं को नियमित व्यायाम भी करना चाहिए।
- मनजीत कौर
बदल रहीं महिलाएं
पहले के समय में महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखती थीं। इससे वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो जाती थीं। पर अब महिलाओं में बदलाव आया है।
- गुरजीत कौर
स्वच्छता अपनाएं
महिलाओं व किशोरियों को स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। साफ-सफाई से ही उनकी सेहत अच्छी रहेगी। स्वच्छता ही सेहत ठीक रहेगी।
- साक्षी
समय-समय पर चेकअप जरूरी
गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। समय-समय पर स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर विशेषज्ञ से राय लेनी चाहिए।
- मोनिका अरोरा
हरी सब्जियों का करें सेवन
स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को हरी सब्जी का सेवन करना चाहिए। साथ ही उन्हें दिन में एक बार जूस भी पीना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है।
- मीनाक्षी सेठी
पौष्टिक आहार लें
प्रसूता महिलाओं को स्वच्छता अपनानी चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए फल व पौष्टिक आहार लेना चाहिए। इससे उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- सायबा
चिकित्सक से परामर्श लें
महिलाओं को अगर कोई भी स्वास्थ्य की समस्या होती है तो उन्हें अच्छे चिकित्सक की सलाह लें और सही तरीके से उपचार भी कराएं।
- चरनजीत सिंह
साफ-सफाई को करें प्रेरित
महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई का ख्याल रखना चाहिए। खुद स्वच्छता अपनाएं और दूसरों को भी स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित कार्य करें।
- सतनाम सिंह
मन को करें तंदुरुस्त
महिलाओं को स्वच्छता अपनानी चाहिए। साफ-सफाई से शरीर तो स्वच्छ रहता है। मन तंदुरुस्त रहने से अच्छे विचारों का आदान-प्रदान भी होता है।
- हरजीत सिंह
पौष्टिक खाना खाएं
शरीर को सुदृढ़ बनाने के लिए स्वच्छता जरूरी है। साथ ही महिलाओं को पौष्टिक आहार के साथ ही अच्छे-अच्छे पकवान भी खाते रहना चाहिए।
- गुरुदीप सिंह