फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर में लिपटी सुबह, सिहरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में रविवार की सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। घना कोहरा छाने से सड़कों पर लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इससे उन्हें आवागमन में दिक्कतें हुईं। वहीं, कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपा दिया। हालांकि आठ बजते-बजते कोहरा छंटने से धूप खिल गई। दोपहर में गुनगुनी धूप ने ठंड से राहत प्रदान की। शाम गहराते ही गलन बढ़ने से लोगों को फिर सिहरन का अहसास हुआ। न्यूनतम पारा 10 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन



कई दिनों बाद रविवार की सुबह लोग नींद से उठे तो घने कोहरे का सामना करना पड़ा। इससे लोगों को सुबह दिक्कतें हु़ईं। रोजमर्रा काम पर जाने वाले कामगारों, मजदूरों एवं जरूरी काम के लिए सुबह घर से निकलने वाले लोगों की ठंड ने कंपकंपी छुड़ा दी। दृश्यता इतनी कम हो गई कि महज 100 मीटर की दूरी पर कुछ भी स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था। इस वजह से सड़क पर राहगीरों को अपने वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी।


हालांकि कोहरा छंटने से आसमान साफ होने पर सूर्यदेव ने दर्शन दिए। दोपहर के समय खिली धूप की गर्माहट से लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन शाम होते ही लोग फिर सर्द मौसम की गिरफ्त में आकर बेहाल हो गए। सर्दी का सितम देख लोग घरों में जा दुबके। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले चौबीस घंटे में पारा लुढ़कने से ठंड में इजाफे के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें