फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में मिली अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय टीम को ऑनलाइन रिपोर्टिंग के विपरीत मिला निर्माण कार्य
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में ओडीएफ कार्यों की प्रगति खराब मिली। ऑनलाइन रिपोर्टिंग के अनुसार यहां पर शौचालय निर्मित नहीं मिले। यह खुलासा केंद्र सरकार की क्वॉलिटी कौंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) के सत्यापन में हुआ। वेरीफिकेशन रिपोर्ट के आधार पर सीएम ने अफसरों को खामियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।

मालूम हो कि दो अक्टूबर तक जिले को ओडीएफ किया जाना था, लेकिन जिला ओडीएफ नहीं हो सका। सीएम ने समीक्षा में नाराजगी जताते हुए इंगित किया है कि शासन स्तर से भेजी जा रही क्यूसीआई की टीमों ने सत्यापन में पाया कि वेबसाइट पर प्रदर्शित एमआईएस के सापेक्ष शौचालय निर्मित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने 15 अक्टूबर तक क्यूसीआई की टीमों द्वारा सत्यापित गांवों में दर्शाई गई कमियों को दूर कराकर शौचालय निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य गांवों में भी 15 नवंबर तक सभी शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए।

यह कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत शौचालयों की जियो टैगिंग हो जाए। इस संबंध में जिला प्रशासन ने सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सभी खंड विकास अफसरों व एडीओ को कार्रवाई करने को पत्र भेजा है। जो कर्मचारी कार्य में सहयोग नहीं कर रहा है, उसके विरुद्ध कार्यवाही के लिए आख्या भेजी जाए। उच्च अफसरों के सत्यापन में यदि गड़बड़ी मिली तो संबंधित कर्मचारियों के साथ ही बीडीओ व एडीओ पंचायत का भी उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्रवाई की जाएगी।
-संदीप कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें