फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजनगर (सीतापुर)। मानपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल पर सवार एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग गया।
विज्ञापन


तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चंदीपुरवा निवासी बबलू (35) रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च उठाता था। मंगलवार को बिसवां कस्बे में रिक्शा चलाने के बाद वह शाम के वक्त अपने साथी सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम सरैंया निवासी रिंकू (30) के साथ साइकिल से कस्बा बिसवां से घर जा रहा था।

रास्ते में बिसवां लहरपुर मार्ग पर मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर के निकट एक ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे रिंकू तो उछलकर दूर जा गिरा, जबकि बबलू साइकिल समेत वहीं गिर गया और ट्रक का टायर उसे रौंदता हुआ गुजर गया। इससे बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रिंकू को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें