14 खेलों में दिखेंगे परिषदीय स्कूलों के नौनिहाल
पहली बार खेल विभाग के लिए ब्लॉक से जनपद तक होंगे ट्रायल
बीएसए ने सभी बीईओ को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों को अब खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भी हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। अब तक ये नौनिहाल केवल बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा होने वाली क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते थे। इस सत्र से उनको यह मौका दिया गया है। शासन ने ब्लॉक स्तर से ट्रायल्स शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। नौनिहाल 14 खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। जनपदीय ट्रायल सितंबर में शुरू होंगे। इसको लेकर बीएसए ने सभी बीईओ से ट्रायल कराने की हिदायत दी है।
जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा ने बताया शैक्षिक सत्र 2017-18 में परिषदीय विद्यालय के नौनिहाल खेल विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में हुनर दिखा सकेंगे। यह पहली मर्तबा होगा जब खेल विभाग की क्रीड़ा प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूलों के बच्चे जा सकेंगे। यहां से बच्चे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं। इसको लेकर शासन ने निर्देश दिए हैं। जिसके तहत कहा है इन प्रतियोगिता से ब्लॉक व जनपद स्तर पर ट्रायल्स कराए जाए। उसके बाद जनपदीय टीम मंडल स्तर पर ट्रायल देगी। ब्लॉक स्तर पर बीईओ ट्रायल कराकर जनपद को सूची देंगे। फिर सितंबर में जनपदीय ट्रायल होगा।
...
इन खेलों के होंगे जनपदीय ट्रायल
क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी का जनपदीय ट्रायल सितंबर के प्रथम सप्ताह में होगा। इसी प्रकार बैडमिंटन, बास्केटबॉल, खो-खो व हैंडबॉल का सितंबर के दूसरे सप्ताह में होगा। वालीबॉल, जिमनास्टिक, जूडो, कुश्ती व योगा का ट्रायल अक्तूबर के प्रथम सप्ताह व एथलेटिक्स का द्वितीय सप्ताह में जनपदीय ट्रायल होगा।
बाक्स
शुरू होंगे ट्रायल
खेल विभाग द्वारा होने वाली प्रतियोगिता में नौनिहाल भाग ले सकेंगे। इसको लेकर सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह ब्लॉक पर ट्रायल करा लें।
पन्नाराम, बीएसए