फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सचिव के निलंबन के बाद निकल गए 8.36 लाख

Thu, 12 Mar 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गोंदलामऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत हिंडौरा में सचिव के निलंबन के एक सप्ताह बाद नंदी गोशाला के नाम पर आठ लाख 36 हजार 250 रुपये निकाल लिए गए। यह आलम तब है जब यहां की ग्राम प्रधान श्यामा देवी और सचिव हरदासी राणा पर 50.13 लाख रुपये के भ्रष्टाचार मामले में डीएम ने कार्रवाई की है। डीएम के निर्देश पर दोनों के विरुद्ध संदना थाने में एफआईआर भी दर्ज है। इस पूरे मामले की डीएम डॉ राजा गणपति आर से शिकायत हुई है।
विज्ञापन



हिंडौरा गांव निवासी नीतू ने बताया कि वह ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 12 से पंच हैं। उन्होंने बुधवार को अपनी ग्राम पंचायत के विकास कार्याें का ब्यौरा निकलवाया। इसमें ग्राम पंचायत नंदी गोशाला नाम से इंडियन बैंक में खाता संचालित है। 21 जनवरी को डीएम ने प्रधान श्यामा देवी के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज करते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए। इसी आदेश में सचिव हरदासी राणा को भी वित्तीय अनियमितता का दोषी मानकर निलंबन व एफआईआर का आदेश दिया।

इसके बाद 23 जनवरी को खाते में चार लाख 12 हजार पांच सौ रुपये की धनराशि आई। इसके साथ उसी दिन इसी बैंक खाते में चार लाख 23 हजार 750 रुपये की धनराशि आई। यह धनराशि नंदी गोशाला के लिए आई थी। 28 जनवरी को चेक संख्या 723476, 723480, 723479 और 723478 से कुल चार बार में आठ लाख छत्तीस हजार दो सौ पचास रुपये निकाल लिए गए। खास बात यह रही कि सचिव के निलंबन के बाद एक ही तारीख में सारा पैसा निकाला गया। सचिव के निलंबन से पूर्व इस बैंक खाते में मात्र दो हजार छह सौ अठानवे रुपये मौजूद थे। नीतू ने बताया कि इस तरह धनराशि निकालकर हेराफेरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले की होगी जांच
किस तरह से धनराशि निकाली गई और किन परिस्थितियों में निकाली गई है। इसकी पूरी जांच की जाएगी। अगर कोई अनियमितता हुई है तो दोषियों पर कार्रवाई होगी।
- डॉ निरीश चंद्र साहू, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें