फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 83 फीसदी कृषि सखियां आवासीय प्रशिक्षण में रहीं अनुपस्थित

Sun, 11 May 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से चयनित कृषि आजीविका सखियों को खेती-बाड़ी के सभी कार्यों में दक्ष करने के लिए उन्हें पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शहर स्थित एक गेस्ट हाउस में आठवें बैच के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण की शनिवार को शुरुआत की गई। इसमें चार ब्लॉक की सौ कृषि सखियाें को प्रतिभाग करना है। इसके बावजूद पहले दिन महज 17 कृषि सखियों ने ही प्रशिक्षण प्राप्त किया। इससे प्रशिक्षण की उपयोगिता सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

शासन ने जिले में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बीते साल चयनित कृषि आजीविका सखियों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी उद्यमिता विकास संस्थान, लखनऊ को दी है। इनकी ओर से यह कार्य कुलदीप शुक्ला को दिया गया है। विभाग की ओर से संस्था को एक से 30 मई तक विकास खंडवार चयनित कृषि सखियों को आवासीय प्रशिक्षण के लिए 29 अप्रैल का निर्देश जारी किए थे। इसमें पूर्व के प्रशिक्षण में की गई गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति न किए जाने की हिदायत दी गई थी।
शनिवार को बेहटा, लहरपुर, पिसावां और हरगांव ब्लाॅक की 100 कृषि सखियों को प्रशिक्षण दिए जाने की शुरुआत करने के निर्देश के सापेक्ष प्रशिक्षण स्थल पर 17 कृषि सखियां ही मौजूद रहीं। इन्हें प्रशिक्षक सर्वजीत सिंह और वीरेंद्र कुमार अवस्थी ने निर्देशानुसार ट्रेनिंग दी।
विज्ञापन

कुछ कृषि सखियों ने बताया कि हम रात्रि निवास नहीं करेंगे। प्रशिक्षण में कृषि सखियों को प्रतिभाग कराने की जिम्मेदारी उपायुक्त श्रम रोजगार ने संबंधित ब्लॉक के ब्लॉक मिशन प्रबंधक और एडीओ को दी थी, इसका अनुपालन नहीं हो सका जिससे 83 कृषि सखियां प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहीं। निर्देश के बावजूद पहले दिन जिला मिशन प्रबंधक भी प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं देखनेे नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें