फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीतापुर सर्किल में लगे 82 हजार स्मार्ट मीटर

Mon, 23 Feb 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्मार्ट मीटर उपभोक्ता जागरूकता पखवाड़ा सोमवार को समाप्त हो गया। इस दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर का प्रयोग करने के तौर तरीके सिखाए गए। वहीं, उन्हें स्मार्ट मीटर में मौजूद फीचर समझाए गए। सोमवार तक सीतापुर सर्किल में 82 हजार 602 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सीतापुर डिवीजन प्रथम कार्यालय में गोमती स्मार्ट मीटरिंग की तरफ से उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। इसका लक्ष्य प्रत्येक उपभोक्ता तक सही जानकारी पहुंचाना था। आरडीएसएस योजना के तहत गोमती स्मार्ट मीटरिंग ने पुराने विद्युत मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने की अपनी कार्य योजना पर चर्चा की। उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर संबंधित एप भी डाउनलोड कराए। इसका एक लाइव डेमो भी दिखाया गया। अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों के बारे में बताया। उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि स्मार्ट मीटर से ऑनलाइन भुगतान, रियल-टाइम खपत की जानकारी, बिजली उपयोग पर बेहतर नियंत्रण व पारदर्शी और सटीक बिलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। उपभोक्ताओं को मोबाइल एप का लाइव प्रदर्शन कर 24 घंटे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कर्मचारी गांवों और शहर के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर जागरूकता फैलाई। चेक मीटर के जरिए पारंपरिक और स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली की तुलना कर उपभोक्ताओं को स्पष्ट जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें