फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार लोग गुरुवार को एक ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके दो अन्य साथी जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थानगांव इलाके के थौरा गांव निवासी राममनोहर (62) पुत्र रामफल, इसी गांव के लल्लू (40) पुत्र रामकुमार व सुग्रीव (38) पुत्र लालता प्रसाद गुरुवार की शाम बाइक से अपने गांव जा रहे थे। जब यह लोग रामपुर मथुरा इलाके में नतिनिया बरियारपुर पहुंचे तो आगे एक गन्ने से भरा ट्रक जा रहा था। बताते हैं कि यह लोग बाइक से ट्रक को ओवरटेक करने लगे।

इसी बीच बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जब तक लोगों ने इन घायलों को इलाज के लिए भेजने की तैयारी की तब तक राममनोहर की मौत हो गई। जबकि लल्लू व सुग्रीव को सीएचसी रामपुर मथुरा में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें