फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली से खन्ना खींचने को लेकर उपजे विवाद में दबंगों ने परिवार पर बोला हमला, पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर रेफर
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। सदरपुर थाना इलाके में एक किशोर द्वारा ट्रॉली से गन्ना खींचने पर उपजे विवाद में एक पक्ष ने लाठी-डंडों से लैस होकर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर जो भी मिला उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। हमले में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख एक को जिला अस्पताल और एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने चार हमलावरों के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र सदरपुर के खुरवल निवासी सुमेरी रविवार की शाम करीब सात बजे अपना गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर तौल के लिए केंद्र पर जा रहा था। गांव के ही फरमान के लड़के मकरा ने ट्रॉली से कई गन्ने खींच लिए। पीछे से आ रहे सुमेरी ने मकरा को पकड़ लिया और एक थप्पड़ मार दिया।

मकरा ने रोते हुए घर जाकर मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मकरा के परिवार के लोग तैश में आ गए और लाठी-डंडे व कांता बल्लम लेकर सुमेरी के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर जो भी सामने आया उसे अपने गुस्से का शिकार बना डाला।

हमले में तीन सगे भाई सुमेरी, वीरेश व चेतराम के अलावा दीपू, अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने दीपू की हालत नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ तथा वीरेश को जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सदरपुर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि नत्थाराम की तहरीर पर फरमान, इस्लाम, राजू व सिराज के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें