फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडंजे के विवाद में प्रधान ने ईट से दलित का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। थाना इलाके में अपनी जमीन पर खड़ंजा लगवाए जाने का विरोध करना एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया। गुस्साए प्रधान ने ग्रामीण पर ईंट से प्रहार कर दिया। इस हमले में ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के उमराखुर्द गांव में प्रधान राजेन्द्र यादव द्वारा खड़ंजा लगवाया जा रहा है। बताया जाता है कि आम रास्ते के बजाय खड़ंजा रामलखन पासी की जगह में लगवाया जाने लगा तो उसने विरोध किया। आरोप है कि तमतमाए प्रधान ने रामलखन की पहले बुरी तरह पिटाई की फिर ईंट से प्रहार कर सिर फोड़ दिया।

पीड़ित ने प्रधान को नामजद करते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी नोवेन्द्र सिंह सिरोही ने बताया कि प्रधान के विरुद्ध मारपीट व एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी सांडा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें