फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में गौवंश के अवशेष बरामद होने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ के दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

तम्बौर (सीतापुर)। थाना इलाके में मंगलवार को झाड़ियों से गोवंश के अवशेष बरामद होने से सनसनी फैल गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने गोवंश के अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय थानाक्षेत्र के हरिहरपुर गांव के करीब मंगलवार की सायं करीब चार बजे ग्रामीणों को झाड़ियों में गोवंश के अवशेष पड़े नजर आए। यह खबर फैलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बरामद अवशेषों को सील कर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ बिसवां तौकीर अहमद खान ने मौके का जायजा लेकर एसओ को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। एसओ सियाराम वर्मा ने बताया कि हरिहरपुर निवासी अनिल कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें