फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत निवास प्रमाण पत्र जारी होने पर तीन लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एसडीएम सदर पूर्णिमा वर्मा ने तीन लेखपालों को निलंबित कर दिया। इनके खिलाफ यह कार्रवाई गलत निवास प्रमाण पत्र जारी करने पर की है। जारी प्रमाण पत्र में नाम पते तो सही थे, लेकिन फोटो दूसरे की थी। शिकायत की जांच में इस बात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


तहसील सदर की सर्किल रिखौना के लेखपाल आशुतोष पांडे ने एक निवास प्रमाण पत्र के आवेदन पर बिना सही ढंग से पड़ताल किए रिपोर्ट लगाई। इसी प्रकार टप्पा एवं सेलूमऊ सर्किल की लेखपाल नीतू यादव ने दो निवास प्रमाण पत्र के आवेदनों एवं टप्पा सर्किल के ही लेखपाल राहुल तिवारी ने एक निवास प्रमाण पत्र के आवेदन पर बिना पड़ताल किए रिपोर्ट लगाई।

जिससे गलत निवास प्रमाण पत्र बना। एसडीएम ने इन मामलों की जांच संबंधित राजस्व निरीक्षक से कराई। जांच रिपोर्ट में तीनों लेखपाल दोषी पाए गए। जिस पर उन्होंने इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसकी जांच तहसीलदार को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें