फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक की दिन-दहाड़े हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संदना थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला शव
विज्ञापन

औरंगाबाद (सीतापुर)। संदना थाना इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े एक ट्रैक्टर चालक की हत्या कर दी गई। फार्म हाउस संपर्क मार्ग के किनारे उसका शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई ने एक शख्स पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एएसपी उत्तरी व सीओ मिश्रिख ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एसओ संदना को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। संदना के मानपुर गांव निवासी अजयपाल उर्फ ऊदन (50) पुत्र छेदन पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घैला स्थित फार्म हाउस पर ट्रैक्टर चालक था।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर वह ट्रैक्टर लेकर पियना चौराहे पर डीजल लेने गया था। वहां से वह फार्म हाउस के लिए निकला था। कुछ देर बाद फार्म हाउस जाने वाले संपर्क मार्ग के किनारे संदिग्ध हालात में उसका शव पड़ा मिला। जबकि पास में ही ट्रैक्टर स्टार्ट खड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक अजयपाल की नाक से खून निकल रहा था।
विज्ञापन


जबकि गर्दन सूजी थी। मृतक के भाई ब्रह्मा ने पियना में रहने वाले एक शख्स पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि, तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, घटना की खबर पाकर एएसपी उत्तरी मधुवन सिंह ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते हुए जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें