नैमिषारण्य से सवारियां लेकर आ रहा था मिश्रिख
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मंगलवार की दोपहर सवारी लेकर मिश्रिख आ रहा एक ओवरलोड टेम्पो बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में टेम्पो में सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों ने एक की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर, हादसे के बाद टेम्पो छोड़कर चालक भाग निकला। मंगलवार की दोपहर नैमिषारण्य से सवारियां लेकर एक टेम्पो मिश्रिख आ रहा था। रास्ते में गऊवापुर गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर टेम्पो पलट गया।
इस हादसे में टेम्पो सवार मोहित, राजेश कुमार निवासीगण भटपुरवा बेनीगंज, शशी निवासी हरिहरपुर मछरेहटा, रिजवाना निवासी संडीला हरदोई, रामश्री निवासी जमुनापुर, नरेश, रीमा व लाजिमा निवासीगण सरईया, नैमिष व शीतला निवासीगण बहादुरपुर महोली, देशराज निवासी जमुनापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने मोहित की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।