फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पीटने वाली प्रधानाध्यापिका पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चों की जमकर पिटाई करने वाली प्रधानाध्यापिका के खिलाफ पुलिस ने मारपीट व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित परिवार आरोपी प्रधानाध्यापिका की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि हरगांव विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नबीनगर में तैनात प्रधानाध्यापिका नईमा खातून ने शनिवार को समय से पहले छुट्टी कर दी और बच्चों को घर जाने को कहा। मगर गांव के रीतेश, माही, आरती व संजना घर नहीं गए। उन्हें स्कूल में खड़ा देखकर प्रधानाध्यापिका इस कदर भड़क गईं कि उन्होंने चारों बच्चों की जमकर पिटाई कर दी थी। इससे आरती के मुंह से खून निकल आया था।

मामले में आरती के पिता रमेश ने प्रधानाध्यापिका नाईमा खातून के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि, प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मारपीट, दलित एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्चों के अभिभावक आरोपी प्रधानाध्यापिका की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें