फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदन झुलसाती धूप व गर्म हवा के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा उछलकर 40 डिग्री पहुंचा, भीषण गर्मी से हर कोई बेचैन
विज्ञापन

सीतापुर। सूरज की तपिश और गर्म हवा के थपेड़े कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह 8 बजे से चलने वाले लू के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ कर रख दी है। सोमवार को पारा कुलाचे मारता हुआ 40 डिग्री पहुंच गया। बदन झुलसाती तेज धूप से हर कोई बुरी तरह बेचैन नजर आया।

वहीं, बारिश न होने से आम लोग ही नहीं बल्कि किसान भी परेशान हैं। सोमवार को पूरे दिन भीषण गर्मी और दिन भर चले लू के थपेड़ों ने आम आदमी का चैन छीन लिया। लू के साथ उड़ने वाली धूल से सभी परेशान रहे। सुबह 8 बजे से ही आसमान से ऐसी आग बरसने लगी कि लोग बेचैन हो गए।
विज्ञापन


रविवार के मुकाबले पारा दो डिग्री ऊपर चढ़ गया। भीषण गर्मी ने आम जनजीवन बेहाल कर दिया। दोपहर में घरों से निकलना भी मुहाल हो गया। बदन झुलसाती तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों को देख लोग दोपहर 1ो घरों, दुकानों व दफ्तरों से बाहर निकलने की हिम्मत नही जुटा सके। लिहाजा, शहर की सड़कों तथा बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


जरूरी काम से जो बाहर निकले वह लोग कैप, गमछा और चश्मों का प्रयोग कर तपिश से बचाव का जतन करते दिखाई दिए। गर्मी के कहर से पशु व पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भीषण गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई संभावना नही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें